फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पेंशनधारकों ने मांगें पूरी नहीं होने पर जताया रोष

Thu, 11 Dec 2025 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। रिटायर्ड कर्मचारी संघ की ओर से बुधवार को कांबोज धर्मशाला में बैठक हुई। इस दौरान ब्लॉक सचिव यशपाल ने बताया कि हरियाणा सरकार पेंशनर्स की लंबित मांगों की अनदेखी कर रही है। वर्ष 2023 से 2026 के सत्र की एलटीसी की राशि जारी नहीं की गई है। इससे संघ के सदस्यों में रोष है।
विज्ञापन

वहीं संगठन नेता प्यारे लाल तंवर ने कहा कि हरियाणा व केंद्र की कॉर्पोरेट परस्त सरकार ने वित्त विधेयक के माध्यम से पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग के लाभ से वंचित रखा है। इससे पेंशन भोगियों में भारी रोष है। न ही 65, 70, 75, साल की आयु पर 5 प्रतिशत पेंशन बढ़ोतरी का लाभ देने पर विचार किया जा रहा है। कैशलैस मेडिकल सुविधा न देकर आयुष्मान कार्ड बनवाने का झांसा दिया जा रहा है। इस अवसर पर जिले सिंह, अमरनाथ सैनी, राम चंद्र, कुसुमपाल, महीपाल, जीत राम, अमर सिंह, कुलदीप शर्मा, बीरसिंह सैनी, छोटेलाल, सुभाष चंद्र, किरणपाल बालियान, सुखबीर सिंह, मनफूल सिंह, सतपाल मलिक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें