फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तेजली खेल परिसर में 17 से 21 दिसंबर तक होगी फुटबॉल लीग

Thu, 11 Dec 2025 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। जिला फुटबॉल संघ की ओर से हरियाणा राज्य जोनल फुटबॉल लीग का आयोजन 17 से 21 दिसंबर तक तेजली खेल परिसर में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में आठ जिलों की टीमें भाग लेंगी। यह लीग प्रदेश में पहली बार करवाई जा रही है। प्रतियोगिता को लेकर जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारियों ने बैठक की और इसकी रणनीति बनाई।
विज्ञापन

बैठक जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष भारत भूषण जुयाल के नेतृत्व में हुई। इस दौरान चैंपियनशिप में भाग लेने वाले सभी जिलों के फुटबॉल संघ सचिव व कोच पहुंचे। फुटबॉल संघ अध्यक्ष भारत भूषण जुयाल ने बताया कि लीग में अंडर-20 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में भारतीय फुटबॉल फेडरेशन के नियम लागू किए गए हैं। इसी नियम के तहत हरियाणा राज्य क्षेत्रीय फुटबाल लीग किया जाएगा। मान्यता प्राप्त रेफरी ही मैच करवाएंगे। प्रतियोगिता के दौरान एंबुलेंस, दमकल की गाड़ियां व सुविधा उपलब्ध रहेगी। खिलाड़ियों के खान-पान का बंदोबस्त भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप के दौरान सर्वसम्मति से एक वेरिफिकेशन कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी सभी खिलाड़ियों के दस्तावेज, रजिस्ट्रेशन, पहचान पत्र इत्यादि की जांच की। खिलाड़ियों की आयु के प्रमाण पत्र की पुष्टि करेगी। इस दौरान जिला फुटबॉल संघ महासचिव नरेंद्र चुघ, वरिष्ठ उपप्रधान राजेश भारद्वाज कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, उपप्रधान संतन प्रसाद, करनाल से डॉ. रमन, पुनीत, कैथल से प्रवीण कुमार, अनमोल कुमार, साहिल कुमार, पलवल से सोनू कुमार, कुरुक्षेत्र से सुदेश कुमारी, यमुनानगर से अमित राणा, शाहबाद से मनीष सहित जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें