संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। लघु सचिवालय में लगे समाधान शिविर में एक विभागीय शिकायत आई। जिसे संबंधित विभाग को भेज दिया गया है। इस दौरान चार लोगों की पेंशन लगाई गई।
शिविर प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक लगाया जा रहा है। वहीं जगाधरी एसडीएम सोनू राम ने बताया कि शिविर में दो लोगों ने बुढ़ापा पेंशन लगाने की गुहार लगाई। इस दौरान वार्ड नंबर-15 से उषा रानी, शांति कॉलोनी से दुर्गा दास सैनी की पेंशन लगाई गई। जबकि वार्ड नंबर-17 से पवन कुमार की विदुर और बूड़िया गेट जगाधरी निवासी राजेश कुमार की अविवाहित पेंशन लगाई गई।
एसडीएम ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से जिलास्तर समाधान शिविर लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि पंचायतों संबंधित शिकायतों के लिए उप मण्डल स्तर पर तथा नगर निगम संबंधित शिकायतों के निपटान के लिए नगर निगम कार्यालय शिविर लगाए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि अधिकारी व कर्मचारी इसमें कोताही न बरतें। सीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समाधान शिविरों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले के लोग अपनी समस्याओं का शिविर के माध्यम से मौके पर समाधान करवा सकते हैं।