यमुनानगर। चांदपुर आरओबी पर विश्वकर्मा चौक समीप कार की टक्कर से राहगीर की मौत हो गई। शहर थाना यमुनानगर ने अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
शिकायत में कैंप के वीना नगर निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उसका परिचित वीना नगर कैंप निवासी अनिल कुमार (36) शाम साढ़े छह बजे किसी काम से बाहर गया था। जब वह घर लौट रहा था तो चांदपुर आरओबी पर विश्वकर्मा चौक के पास तेज गति से आ रही सिल्वर रंग की कार ने अनिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक वहां से भाग गया। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। संवाद