फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आईटीआई परिसर से 18 ट्रांसफार्मरों के पुर्जे चोरी

Wed, 26 Aug 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित राजकीय आईटीआई कॉलेज परिसर में रखे बिजली निगम के 18 ट्रांसफार्मरों के जरूरी पुर्जे चोरी हो गए। चोर ट्रांसफार्मरों से एचटी रॉड, एलटी रॉड, बुशिंग और ट्रांसफार्मर ऑयल निकाल ले गए। मामले में गांधी नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के आईटीआई उपमंडल के उपमंडल अधिकारी ब्रजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरडीएसएस योजना के तहत 25, 63 और 100 केवीए के ट्रांसफार्मरों को 200 केवीए में अपग्रेड करने का काम चल रहा था। काम के दौरान हटाए गए ट्रांसफार्मरों को संबंधित कनिष्ठ अभियंता की निगरानी में आईटीआई परिसर में रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार 16 अगस्त को 13 और 17 व 18 अगस्त को पांच ट्रांसफार्मरों के जरूरी पुर्जे चोरी हुए। इनमें कनिष्ठ अभियंता विनोद कुमार के छह, सुरेंद्र कुमार के दो और सुधीर कुमार के दस ट्रांसफार्मर शामिल हैं। पुर्जे चोरी होने से ट्रांसफार्मर खराब हो गए और बारिश का पानी अंदर जाने से इनके दोबारा इस्तेमाल की संभावना भी नहीं रही। पुलिस प्रवक्ता ने चमकौर सिंह बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें