फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों में हिस्सा लेने से बढ़ता है आत्मविश्वास : बलविंद्र

Mon, 05 Jan 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। लाहडपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे एनएसएस शिविर के चौथे दिन डीपीई बलविंद्र सिंह ने विद्यार्थी जीवन में खेलकूद का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को भी विकसित करते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। रिसोर्स पर्सन राजेश कुमार ने जल संरक्षण पर विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि जल जीवन का आधार है और इसकी निरंतर होती कमी भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बन सकती है। उन्होंने वर्षा जल संचयन, जल की बचत और जल स्रोतों की सुरक्षा जैसे उपायों पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें सामाजिक एवं पर्यावरणीय विषयों के प्रति सजग बनाना था। एनएसएस प्रभारी संजीव कुमार ने दोनों वक्ताओं का धन्यवाद किया। शिविर के चौथे दिन की गतिविधियों से विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ी, जो एनएसएस के उद्देश्य को सार्थक बनाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें