फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कराटे में जिले का यश बढ़ा रहे यशवीर

Mon, 05 Jan 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कोच के साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता पदक दिखाते यशवीर। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शहर के सेक्टर-15 में रहने वाले 11 वर्षीय यशवीर सिंह कराटे में जिले व प्रदेश का नाम चमका रहे हैं। 22-23 दिसंबर को पानीपत में हुई ओपन राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर यशवीर ने जिले का यश बढ़ाया है। इससे पूर्व भी यशवीर जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं।
यशवीर का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश के लिए खेलना है और इसी लक्ष्य के साथ तैयारी कर रहा है। यशवीर शहर की बामणिया कराटे अकादमी से प्रशिक्षण ले रहे हैं। कराटे एसोसिएशन के महासचिव विकास बामणिया ने बताया कि यशवीर विभिन्न प्रतियोगिताओं में करीब एक दर्जन से ज्यादा पदक जीत चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले महीने करवाई गई ओपन नेशनल कराटे चैंपियनशिप में यशवीर ने 50 किलोग्राम भारवर्ग में भाग लिया था। इसमें सभी प्रतिद्वंदियों को परास्त करते हुए यशवीर ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का यश बढ़ाया। उन्होंने बताया कि यशवीर सात साल की आयु से कराटे करने लगा था। आयु के साथ उसका खेल के प्रति लगाव व जुनून भी बढ़ने लगा।
वह चार वर्ष से सुबह-शाम तीन से चार घंटे कड़ा अभ्यास करता है। यशवीर अभी तक जिलास्तर पर दो स्वर्ण, राज्य स्तर पर तीन और राष्ट्रीय स्तर पर एक स्वर्ण पदक जीत चुका है। यशवीर के पिता मनप्रीत सिंह निजी क्षेत्र में काम करते हैं और मां गुरजीत कौर गृहिणी हैं।
विज्ञापन

स्कूल में एक खिलाड़ी को देखकर यशवीर का इसके प्रति रूझान बढ़ा। माता-पिता बेटे को आगे बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण दिलवाना शुरू कर दिया। इसके बाद अब यशवीर अपने नाम के रूप यश कमा रहा है। यशवीर ने बताया कि वह राष्ट्रीय स्तर पर ब्लैक बेल्ट जीतने के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए खेलना चाहता है।
उपलब्धियां
-दिसंबर में ओपन नेशनल कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
-हरियाणा राज्य वूडो कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
-ओपन हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक
-छठी हरियाणा स्टेट कूडो टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक
-दूसरी मोटिवेशनल इंटरड्यूज कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें