फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पंचतीर्थी मेला शुरू...पहले दिन पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। हरनौल पंचायत के अंतर्गत पंचतीर्थी क्षेत्र में तीन दिवसीय मेला मंगलवार को शुरू हो गया। पहले दिन सैकड़ों श्रद्धालु मेले में पहुंचे। सुबह से देर शाम तक भी यहां स्थित प्राचीन श्रीराम-कृष्ण मंदिर धाम व पंचमुखी हनुमान मंदिर के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।
विज्ञापन

यहां प्रसाद चढ़ाकर श्रद्धालुओं ने मन्नतें मांगी। मंदिर के सामने लगे बेरी के पेड़ पर सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं ने परांदा बांध मन्नतें मांगी।दोनों मंदिरों व बेरी के पेड़ के अलावा श्रद्धालुओं ने सामने बने सरोवर पर दीपदान भी किया।
साथ ही सरोवर के जल से आचमन किया। श्रीराम-कृष्ण मंदिर धाम में महिलाओं ने भजन कीर्तन किया। इस दौरान महिलाओं ने लोकगीत गाये और उन पर नृत्य किया। मेले में प्रसाद, खिलौनों सहित अन्य जरूरत के सामान व खान-पान की करीब डेढ़ सौ दुकानें लगीं।
विज्ञापन

जहां श्रद्धालुओं खरीदारी करते नजर आए। मंदिर कमेटी की ओर से कढ़ी चावल का भंडारा भी लगाया गया। मंदिर समीप बने गुरुद्वारा साहिब में भी काफी संख्या में संगत पहुंची। मेले में सुरक्षा के लिए महिला और पुरुष पुलिस तैनात रही।
मेले से जुड़ी मान्यताएं
अज्ञातवास के दौरान यहां द्रौपदी समेत पांडव ठहरे थे। यहां बना सरोवर पांडवों का बनाया हुआ है। सरोवर में पांडवों ने अस्त्र-शस्त्र धोये थे। द्रौपदी ने यहां स्थिर बेरी के पेड़ पर धागा मन्नत मांगी थी। बेरी को दुख भंजन कहा गया।
मान्यता है कि बेरी पर परांदा बांध मांगी मन्नत पूरी होती है। इसलिए मेले में हजारों श्रद्धालु खासकर महिलाएं पेड़ पर तीनों दिन परांदा बांध मन्नते मांगती हैं। मन्नतें पूरी होने पर मेले में आकर परांदा खोल दिया जाता है।
सरोवर में स्नान को लेकर मान्यता है कि पांच रविवार को स्नान करने से चर्म रोग दूर होता है। मेले के पहले दिन यहां पहुंची रश्मी, बिमला, सरोज ने बताया कि बेरी के पेड़ पर परांदा बांधकर मांगी गई मन्नतें पूरी होती हैं, जिसके कई प्रमाण मिल चुके हैं। इसलिए मेले के पहले दिन बेरी के पेड़ पर परांदा बांध मन्नत मांगी है। साथ ही मंदिरों में दर्शन व प्रसाद चढ़ाने के साथ सरोवर में दीपदान किया है।
आज पंचमी स्नान को जुटेंगे हजारों श्रद्धालु, दंगल भी होगा शुरू
मंदिर कमेटी प्रधान मेहा सिंह ने बताया कि बुधवार (आज) और गुरुवार (कल) को दंगल का आयोजन होगा। इसमें जिले सहित आसपास के जिलों से नामी पहलवान पहुंच रहे हैं। दंगल को देखने के लिए काफी संख्या में दर्शक पहुंचेंगे। साथ ही 20 नवंबर को मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचने का अनुमान है, क्योंकि यहां पंचमी के दिन मुख्य स्नान होता है। तीनों दिन मंदिर की ओर से श्रद्धालुओं के लिए कड़ी चावल के भंडारे का प्रबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें