फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवर्तमान सरपंच पर लाखों के गबन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र के गांव पिंजौरा के निवर्तमान सरपंच जितेंद्र कुमार पर पंचायती फंड से 969604 रुपये के गबन का आरोप लगा है। सरस्वती नगर बीडीपीओ दिनेश कुमार ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी निवर्तमान सरपंच पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बीडीपीओ दिनेश कुमार के मुताबिक मामले की शिकायत जिला उपायुक्त से की गई थी। उपायुक्त ने जांच डीडीपीओ को दी। डीडीपीओ ने यह जांच उन्हें सौंप दी। इस पर उन्होंने जांच की तो आरोप सही मिले। इस इस पर पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन

बीडीपीओ दिनेश कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया मिट्टी डलवाने के कार्यों में 414240 रुपये, पंचायत फंड स्टेट फाइनेंस स्कीम व पीआईआर स्कीम से करवाए गए कार्यों में 264062 रुपये, बीडीपीओ कार्यालय से सीमेंट खरीदने की बजाय बाजार से सीमेंट खरीदने के कारण 59472 रुपये, स्ट्रीट लाइट में 23550 रुपये और तकनीकी कार्यों की जांच में 208280 रुपये हड़पना पाया गया।
विज्ञापन

आरोपी पर कुल 969604 रुपये हड़पने का आरोप है। निवर्तमान सरपंच को पंचायती विभाग की तरफ से इन रुपयों की रिकवरी करने के लिए नोटिस दिया गया। आरोपी ने यह रकम जमा नहीं करवाई गई। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राय सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें