फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: म्हारी दो छोरियों ने जीते स्वर्ण और कांस्य पदक

Sun, 22 Jun 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पंचकूला में हो रही राज्य स्तरीय अखाड़ा प्रतियोगिता में दो छोरियों ने जिले का मान बढ़ाया। इनमें अजीजपुर कलां स्थित अखिल शर्मा पहलवान अखाड़ा की प्रतिज्ञा ने अंडर-17 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, वहीं तेजली स्टेडियम की दक्षिता ने अंडर-21 में कांस्य पदक हासिल किया।
खेल विभाग से जिले के कुश्ती कोच अमित कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय अखाड़ा प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्ग के विजेता व कुमार और केसरी खिताब जीतने वाले 59 खिलाड़ी राज्य स्तरीय अखाड़ा प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। पंचकूला में यह प्रतियोगिता 20 जून से शुरू हो गई है और 23 जून तक चलेगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले ही दिन जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए दो महिला खिलाड़ियों ने स्वर्ण व कांस्य पदक से जीत का आगाज कर दिया है। इनमें जीजपुर कलां स्थित अखिल शर्मा पहलवान अखाड़ा की खिलाड़ी प्रतीज्ञा ने अंडर-17 आयु व 61 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।
इसी तरह तेजली खेल परिसर की खिलाड़ी दक्षिता ने अंडर-21 आयु व 76 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया है। दोनों का सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए खेलने व पदक जीतने का है, जिसे साकार करने के लिए दोनों तीन वर्षों से सुबह-शाम खेल अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों से भी पदक की आस
लड़कों में ग्रीको रोमन श्रेणी से जिला केसरी आयुष, फ्रीस्टाइल श्रेणी से जिला केसरी प्रवीन कुमार, फ्रीस्टाइल श्रेणी से जिला कुमार वीर कुमार, ग्रीको रोमन श्रेणी से जिला कुमार हर्षित और लड़कियों के वर्ग में जिला केसरी इशिका, जिला कुमारी बबली से भी राज्य स्तरीय अखाड़ा प्रतियोगिता में पदक की पूरी उम्मीद है। इनके अन्य खिलाड़ियों के मुकाबलों पर भी सबकी नजर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें