संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। भाजपा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी की ओर से संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ तुलना करने पर शनिवार को भीम आर्मी के सदस्य सड़क पर उतर आए। सदस्यों ने बेदी का पुतला फूंककर उनके बयान पर रोष जताया।
इसके बाद नारेबाजी करते हुए जिला सचिवालय पहुंचे। यहां पदाधिकारियों ने एसडीएम सोनू राम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा यदि जल्द ही मंत्री बेदी ने बाबा साहेब आंबेडकर पर दी गई अपमानजनक टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगी उनके खिलाफ पूरे प्रदेश में उनके खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।