फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: 17 स्टोन क्रशरों के बिजली कनेक्शन काटने के आदेश

Mon, 29 Dec 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। डीसी ने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के अधीक्षक अभियंता को पत्र भेजकर अवैध खनन में संलिप्त पाए गए स्टोन क्रशर और स्क्रीनिंग प्लांटों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। डीसी ने ऐसे सभी स्टोन क्रशरों के बिजली कनेक्शन तुरंत प्रभाव से काटने के आदेश भी जारी किए हैं।
डीसी ने यूएचबीवीएन को यह भी निर्देश दिए हैं कि की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट दो दिन के भीतर उपायुक्त कार्यालय में उपलब्ध करवाई जाए। यह पत्र सहायक खनन अभियंता, खनन एवं भू-विज्ञान विभाग, यमुनानगर की ओर से भेजे गए पत्र के आधार पर जारी किया गया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि जिले में कई स्टोन क्रशर और स्क्रीनिंग प्लांट नियमित रूप से अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त पाए गए हैं। खनन विभाग की ओर से भेजी गई सूची के अनुसार जिले में कुल 17 स्क्रीनिंग प्लांट और स्टोन क्रशर अवैध खनन में शामिल पाए गए हैं। इनके विरुद्ध पहले ही संबंधित पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज कराने के लिए शिकायतें भेजी जा चुकी हैं। अब प्रशासन ने इन इकाइयों पर सीधे कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सूची में बेलगढ़, भूड़, काठगढ़, भगवानपुर, रंजीतपुर, स्वाबडी, भट्टूवाला, देवघर और मोहिउद्दीनपुर क्षेत्रों में संचालित प्लांट शामिल हैं। इनमें मेसर्स जय मां वैष्णो इंटरप्राइजेज स्क्रीनिंग प्लांट, मेसर्स मुदगिल स्क्रीनिंग प्लांट, जय श्री राम स्क्रीनिंग प्लांट, मेसर्स मां मंत्र देवी स्क्रीनिंग प्लांट, मेसर्स हिंदुस्तान स्टोन क्रशर, मेसर्स सरवारा स्टोन क्रशर, मेसर्स पंवार स्क्रीनिंग प्लांट, मेसर्स एसएसके स्क्रीनिंग प्लांट सहित कई इकाइयों के नाम दर्ज हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा महालक्ष्मी वाशिंग प्लांट, गुरुकृपा स्क्रीनिंग प्लांट, श्री एंटरप्राइजेज, शिव स्टोन एंड स्क्रीनिंग प्लांट, गोरख नाथ स्क्रीनिंग प्लांट, चौधरी स्क्रीनिंग प्लांट, शक्ति स्क्रीनिंग प्लांट, शिव शंकर स्क्रीनिंग प्लांट और दहिया एंड कंपनी स्क्रीनिंग प्लांट भी कार्रवाई की जद में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें