फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पंचकूला की तर्ज पर बनेगा ओपन एयर थिएटर और ऑडिटोरियम

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पंचकूला की तर्ज पर नगर निगम की ओर से सेक्टर 17 में ओपन एयर थिएटर (आडिटोरियम) बनाया जाना है। इसका निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। प्रथम चरण में यहां घास-फूंस व झाड़ियों को हटाकर मशीनों से भूमि को समतल करने का कार्य भी शुरू हो गया है। जहां पर गड्ढे हैं, वहां मिट्टी डालकर उन्हें भरा जा रहा है। निगम के अनुसार दिव्य नगर योजना के तहत लगभग 5.45 एकड़ भूमि पर 52.87 करोड़ की लागत से ओपन एयर थिएटर व ऑडिटोरियम का निर्माण होना है। थिएटर व ऑडिटोरियम देखने में कैसा होगा इसका डिजाइन भी तय कर लिया गया है।
विज्ञापन

ओपन एयर थिएटर में फ्रंट पर ओपन एयर थिएटर होगा, जिसमें खुले आसमान के नीचे मंच व उसके सामने 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा एंट्रेंस और बैक साइड में पार्किंग होगी, जिसमें 300 कार पार्किंग करने की क्षमता होगी। ओपन एयर थिएटर के पीछे एक हजार लोगों की बैठने की क्षमता वाला ऑडिटोरियम होगा। इसके अलावा वीआईपी, कांफ्रेंस व अन्य रूम भी होंगे। महिलाओं व पुरुषों के अलग-अलग टायलेट भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा ओपन एयर थिएटर व ऑडिटोरियम में ग्रीनरी सहित सीसीटीवी कैमरे होंगे। इंडोर कार्यक्रमों के लिए तैयार किए जाने वाले हॉल व सभी कमरे वातानुकूल होंगे।
ये होगा फायदा

ऑडिटोरियम बनने से शहर के लोगों को काफी लाभ होगा। ओपन एयर थियेटर व ऑडिटोरियम न होने से अभी जिले में मंडियों व स्टेडियमों के अलावा खुले में, शिक्षण संस्थानों, धर्मशालाओं, निजी पैलेसों व होटलों में सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक व राजनीतिक कार्यक्रम होते हैं। सरकारी स्तर पर भी ऐसा स्थान नहीं है, जहां एक साथ 500 से 1500 लोगों का कार्यक्रम हो सकें। ऐसे में सरकारी स्तर पर ओपन एयर थिएटर व ऑडिटोरियम बनने से निर्धारित शुल्क पर सामाजिक सांस्कृतिक, धार्मिक व राजनीतिक कार्यक्रम हो सकेंगे।
विज्ञापन

वर्जन
सेक्टर 17 में ओपन एयर थिएटर व ऑडिटोरियम का निर्माण शुरू हो चुका है। जेसीबी को लगाकर वहां उबड़खाबड़ पड़ी जमीन को समतल किया जा रहा है। इसके बनने से निर्धारित शुल्क पर सामाजिक सांस्कृतिक, धार्मिक व राजनीतिक कार्यक्रम हो सकेंगे।
विज्ञापन

-आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें