फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 किलोग्राम डोडा चुरा पोस्त के साथ हथिनीकुंड बैराज से एक व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम में 40 किलोग्राम डोडा चूरा पोस्त के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी राजस्थान से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ लेकर आता था।
विज्ञापन

सेल के इंचार्ज राकेश राणा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी हथिनीकुंड बैराज के रास्ते एक व्यक्ति बाइक पर भारी मात्रा में नशीले पदार्थ लेकर जिले में प्रवेश करेगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस टीम का गठन मौके पर नाकाबंदी करवा दी। कुछ देर बाद एक व्यक्ति बाइक आता दिखाई दिया। उसकी बाइक पर भारी मात्रा में नशीले पदार्थ रखे हुए थे। उन्होंने मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार तरुण कुमार को बुलाया गया। उनके सामने तलाशी ली तो आरोपी के पास से 40 किलोग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव रायपुर निवासी आदिल राव के तौर पर हुई।
राकेश राणा ने बताया कि आरोपी लंबे समय से नशीले पदार्थों की तस्करी का काम कर रहा था। अब तक की जांच में पता चला कि वह राजस्थान से नशीले पदार्थ लाकर सप्लाई करता था। पकड़े गए नशीले पदार्थों कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें