फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो बाइकों की टक्कर में एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर

Fri, 27 Oct 2023 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। मंडेबर-हरनौल मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सबलपुर माजरी गांव निवासी 40 वर्षीय सुरेश कुमार बाइक पर किसी काम से जा रहा था। मंडेबर-हरनौल रोड पर सामने से तेज गति से आ रहे रोहित ने सुरेश की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे सुरेश कुमार गिर गया और उसका सिर सड़क पर लगने के कारण उसके सिर से खून बहने लगा। जबकि दूसरे बाइक चालक रोहित की टांग टूट गई। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने सुरेश कुमार को मृत घोषित कर दिया और पुलिस को सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वीरवार सुबह पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। उधर, थाना फर्कपुर के जांच अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें