फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से एक ही परिवार के चार लोग घायल

Fri, 27 Oct 2023 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर। ताजेवाला में तेज रफ्तार कार ने दूसरी कार को टक्कर मार दी। जिससे दूसरी कार में सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार चालक की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

जिला हरिद्वार की तहसील लक्सर के ऐथल बुजुर्ग गांव के रहने वाले गुरदीप सिंह ने थाना प्रतापनगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 अक्तूबर को वह पत्नी परमजीत कौर , बेटे तजिंद्र, पुत्रवधु हरमनजीत कौर के साथ कार में अपनी ससुराल चाउवाला (रामखेड़ी) गांव में आए थे। गाड़ी वह खुद चला रहा था। शाम को ताजेवाला के मोड़ के नजदीक विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी कार में सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में वह घायल हो गया और उसकी पत्नी, पुत्रवधु हरमनजीत कौर की टांगों और बेटे तजिंद्र सिंह की कमर में भी काफी चोट लगी है। इस दौरान मौके पर एकत्रित हुए लोगों में से किसी ने डायल 112 पर फोन कर दिया लेकिन आरोपी कार चालक वहां से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी कार चालक कि खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बाइक की टक्कर से एक घायल
प्रतापनगर। थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में गधौला गांव की स्वर्ण कौर ने बताया कि उसका पति स्वर्ण सिंह मजदूरी करता है। गधौला गांव के पास जीटी रोड पर अचानक पीछे से आए एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसके पति को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में उसका पति उछल कर सड़क पर गिर गया। जिससे उनके सिर में फ्रेक्चर और टांग पर ज्यादा चोट लगी है। गंभीर रूप से घायल होने पर वे उन्हें सिविल अस्पताल जगाधरी ले गए। पुलिस ने बाइक सवार क खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें