फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से हर 27 घंटे बाद एक मौत, फिर भी भीड़ में बिना मास्क लगाए घूम रहे लोग

विज्ञापन
बस स्टैंड यमुनानगर पर बिना मास्क के खड़े यात्री। - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होती जा रही है। हालात यह है कि हर 27 घंटे बाद कोरोना एक व्यक्ति की जिंदगी लील रहा है। एक से 22 जनवरी तक जिले में 19 लोगों की महामारी से मौत हो चुकी है। वहीं रविवार को भी कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 203 नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

जिले में संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बावजूद सार्वजनिक स्थलों पर कोरोना नियमों की अनदेखी की जा रही है। मास्क और सामाजिक दूरी का भी ख्याल नहीं रखा जा रहा है। यही कारण है कि कोरोना का रिकवरी रेट भी गिर रहा है। डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि रविवार को जिले में 203 पॉजिटिव केस मिले जबकि 72 मरीज ठीक हुए है। जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 94.56 प्रतिशत हो गया है। जिला में कुल आबादी का 47.51 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो चुका है। अब तक जिले में कुल 27604 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि 26104 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।
सिविल सर्जन डाक्टर विजय दहिया ने बताया कि अब जिले में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 1068 पहुंच गई हैं। इनमें से 969 कोरोना मरीज घर पर आइसोलेट हैं, जबकि 99 मरीज अस्पताल मेें दाखिल हैं। अभी तक कुल 571119 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 537698 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 1564 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में 187 एक्टिव माइक्रो कंटेनमेंट जोन हैं।
विज्ञापन

मृतकों में 60 साल से अधिक आयु के लोग ज्यादा
कोरोना की तीसरी लहर बुजुर्गों के लिए अधिक घातक साबित हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जनवरी माह में जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें अधिकतर 60 साल से अधिक आयु के हैं। इनमें से कुछ लोगों को कोरोना के साथ-साथ अन्य बीमारी भी थी। ऐसे में बुजुर्गों को अधिक सचेत रहने की जरूरत है।
------------
बाजार में दिख रही बेपरवाही
कोरोना की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग से लेकर सरकार तक सभी लोगों को चेहरे पर मास्क लगाने की सलाह दी जा रही है। यहां तक की सरकारी कार्यालयों में बिना मास्क वालों की एंट्री बंद है, परंतु जो लोग बाजारों में बिना मास्क के घूम रहे हैं, उनके न तो चालान काटे जा रहे हैं और न ही किसी तरह की सख्ती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें