फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में खेल मेले का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में शनिवार को 38 वें खेल मेले का सांकेतिक रूप से कोरोना नियमों का पालन करते हुए आयोजन किया हुआ। शनिवार को बैडमिंटन और अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राहुल खन्ना ने ध्वजारोहण कर खेल मेले की शुरूआत की। बैडमिंटन प्रतियोगिता पुरूष वर्ग में शिक्षक डॉ. महेश कुमार प्रथम और महिला वर्ग में शिक्षिका डॉ. मीनू कलसी प्रथम रहीं।
विज्ञापन

बैडमिंटन प्रतियोगिता पुरूष वर्ग में ही डॉ. निर्मल सिंह द्वितीय व डॉ. जितेन्द्र सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में आलम गुंबर द्वितीय व रितिका तृतीय स्थान पर रहीं। बैडमिंटन गैरशिक्षकगण पुरूष वर्ग में अजय भोला प्रथम, सुभाष द्वितीय व अनिल कुमार तृतीय स्थान पर रहे। गैर शिक्षकगण महिला वर्ग में लक्ष्मी प्रथम, सुखदीप कौर द्वितीय व पूनम तृतीय स्थान पर रही।
मेले में टंग ट्विस्ट, गायन प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें महाविद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में डॉ. जितेन्द्र सिंह प्रथम, डॉ. रामेश्वर ग्रोच द्वितीय व राकेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में डॉ. ममता ऑबराय प्रथम, अनलजीत कौर द्वितीय व डॉ. भावना सेठी तीसरे स्थान पर रहीं। इस दौरान डॉ. मनोहर गोयल, डॉ. मोहिन्द्र सिंह, डॉ. नीति दरयाल व प्रो. बबीता सूद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें