फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अमेरिका से मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी, इनपुट पर दो गिरफ्तार

Wed, 25 Dec 2024 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बिलासपुर अनाज मंडी के आढ़ती शिव कुमार से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। आढ़ती से रंगदारी मांगने वालों ने लॉरेंस विश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग का नाम लेकर अमेरिका से फोन कर धमकी दी थी।
अमेरिका की पुलिस ने गैंग के शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। इस इनपुट पर यमुनानगर सीआईए टू की टीम ने गैंग के दो बदमाश छछरौली क्षेत्र के खानपुर निवासी हरमीत व मानकपुर निवासी हर्ष को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि बिलासपुर अनाज मंडी के आढ़ती शिवकुमार को 19 दिसंबर को फोन कर लॉरेंस विश्नोई व गोल्डी बराड़ गैंग के नाम पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। कारोबारी की शिकायत पर बिलासपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस को सोमवार को इनपुट मिला था। इनपुट के आधार पर पुलिस ने छछरौली क्षेत्र के खानपुर निवासी हरमीत सिंह उर्फ रमन व मानकपुर निवासी हर्ष को गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ के बाद रंगदारी के मामले का खुलासा हुआ। छछरौली थाना क्षेत्र के गांव बलाचौर निवासी गौरव व सौरभ, ताहरी निवासी गुरमीत व गौरव गोल्डी बराड गैंग से जुड़े हैं। ये चारों आरोपी अमेरिका में हैं।
इन्होंने ही अमेरिका से 19 नवंबर को आढ़ती शिवकुमार को फोन कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। यमुनानगर में भी गैंग के कुछ सदस्यों के नाम सामने आए थे। जिनमें से सीआईए टू की टीम ने हर्ष और हरमीत को गिरफ्तार कर लिया है। हरमीत ने गैंग के बदमाशों को पनाह दी और हर्ष ने रेकी कर आढ़ती की जानकारी जुटाई थी। सीआईए ने दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

यह था मामला
मछरौली निवासी शिव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी अनाज मंडी बिलासपुर में मेसर्स बाबू राम एंड संस के नाम से आढ़त है। मंडी में बनी दुकान के ऊपर बने मकान में वह परिवार के साथ रहता है। 19 दिसंबर की दोपहर साढ़े 12 बजे अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को लाॅरेंस गैंग से बताया और उससे एक करोड़ रुपये देने की मांग की। इसके बाद 20 दिसंबर को फिर उसके पास फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ गैंग से जुडा बताया और उससे एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।

लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल

लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें