फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अस्पताल सरकारी, निजी डॉक्टर करा रहीं प्रसव

Wed, 25 Dec 2024 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेश कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल खराब है। स्वास्थ्य विभाग को प्रवव कराने के लिए निजी अस्पताल की डॉक्टर को बुलाना पड़ रहा है। जिला नागरिक अस्पताल में एक भी गायनी नहीं है। सारा बोझ जगाधरी के सब डिवीजन अस्पताल की एकमात्र गायनी डॉ. गीतांजलि पर है। रात में सिजेरियन से डिलीवरी कराने के लिए अस्पताल में निजी डॉक्टर को बुलाना पड़ रहा है। सिजेरियन से एक डिलीवरी कराने के लिए 3500 रुपये का भुगतान किया जा रहा है।
मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में एक भी गायनी नहीं है। एक डॉक्टर को अनुबंध पर रखा था, जो खुद गर्भवती होने के बाद मेटरनिटी लीव पर हैं। ऐसे में जिला अस्पताल में केवल नॉर्मल डिलीवरी हो ही रही है वह भी स्टाफ या फिर एमबीबीएस डॉक्टर करवा रही हैं। यदि किसी महिला की सिजेरियन डिलीवरी होनी हो तो उसे सब डिवीजन अस्पताल जगाधरी में रेफर कर दिया जाता है। जगाधरी अस्पताल में भी एक ही गायनी डॉ. गीतांजलि है।
विज्ञापन

उनकी ड्यूटी दिन में होती है। वह रोजाना औसतन 14 से 18 महिलाओं की डिलीवरी करवा रहीं हैं। रात में जिन महिलाओं की डिलीवरी नॉर्मल होनी है उसे तो स्टाफ करवा देता है। परंतु सिजेरियन डिलीवरी के लिए प्राइवेट अस्पताल की डॉक्टर को बुलाना पड़ रहा है। रात के समय गर्भवतियों की सिजेरियन डिलीवरी करने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए सब डिवीजन अस्पताल जगाधरी की तरफ से पांच प्राइवेट महिला गायनी डॉक्टर को पैनल पर रखा गया है। रोस्टर अनुसार सभी को अलग-अलग दिन बुलाया जाता है।
विज्ञापन

एक डॉक्टर रात में तीन से पांच सिजेरियन डिलीवरी करवाती हैं। यदि वह पांच डिलीवरी करती हैं तो उसे 3500 रुपये की दर से 17500 रुपये का भुगतान करना पड़ता है। संवाद

लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल

लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें