फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुलिस पर फायरिंग करने का एक आरोपी काबू

Mon, 13 Jan 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्यारा चौक पर चेकिंग के दौरान पुलिस पर कार चढ़ाने और फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी यमुनानगर के ही एक कॉलेज में बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र है। आरोपी के साथी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
डीएसपी राजेश कुमार के मुताबिक शनिवार शाम को सिलिंग प्लान के तहत पुलिस प्यारा चौक पर नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया था। कार चालक ने पुलिस पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने पीछे हटकर अपनी जान बचाई। इसके बाद पुलिस ने कार का पीछा किया। संतपुरा में पुलिस ने कार के टायर में गोली मारकर कार को रोका।
विज्ञापन

पुलिस ने कार को कब्जे में लिया। कार सवार एक युवक को भी हिरासत में लिया गया था। युवक की पहचान अभिमन्यु निवासी जयधरी थाना छछरौली के रूप में हुई। अभिमन्यु वर्तमान में सेक्टर-18 में रह रहा है। कार चला रहा उसका साथी गौरव निवासी सुढ़ल थाना फर्कपुर यमुनानगर मौके से भाग गया था।
विज्ञापन

एएसआई अनिल कुमार की शिकायत पर शहर थाना यमुनानगर में केस दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया अभिमन्यु यमुनानगर के एक कॉलेज में बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र है। वह अपने साथी गौरव के साथ जा रहा था। पुलिस ने कार से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें