संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। दिसंबर में बिलासपुर के कारोबारी से रंगदारी (चौथ) मांगने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को काबू किया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पुलिस इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है।
बीती 19 दिसंबर को बिलासपुर निवासी एक कारोबारी से विदेशी नंबर से फोन कर रंगदारी मांगी गई थी। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस विश्नोई गैंग से बताया था। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी थी। पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया था। दोनों को तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई थी।
पूछताछ में उनके कुछ अन्य साथियों के नाम भी सामने आए थे। जिसके बाद पुलिस उनके साथियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने इस मामले में एक ओर आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि बिलासपुर में रंगदारी मांगने के प्रकरण में एक ओर आरोपी काबू किया है। इससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।