फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: संदिग्ध बाइक की सूचना पर थाना पुलिस बोली - जिसकी होगी ले जाएगा

Sun, 22 Dec 2024 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिंदल पार्क के पास रविवार को बिना नंबर प्लेट एक संदिग्ध बाइक खड़ी थी। एक युवक ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद थाने से शिकायतकर्ता पर फोन आया कि बाइक से आपको क्या दिक्कत है। जिसकी होगी वह ले जाएगा।
मामला थाना शहर यमुनानगर का है। दशमेश कालोनी निवासी प्रमोद यादव ने बताया कि उसका दूध का काम है। वह रविवार सुबह को दूध लेकर जिंदल पार्क के पास से गुजरा। वहां पंप के सामने बिना नंबर प्लेट संदिग्ध बाइक खड़ी थी। चाबी भी बाइक में ही लगी थी। बाइक का मालिक आसपास नहीं था। यह देखकर उसने पुलिस को इसकी सूचना देने के लिए 112 नंबर पर फोन कर दिया।
विज्ञापन

कॉल कंट्रोल रूम से थाना शहर यमुनानगर को ट्रांसफर की गई। प्रमोद कुमार ने बताया कि जब थाने से उस पर फोन आया तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उलटा उसे ही धमका दिया कि जिसकी बाइक होगी वह ले जाएगा। प्रमोद का कहना है कि शाम तक बाइक वहीं पर खड़ी थी। बाद में बताया गया कि शाम करीब सात बजे पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली।
विज्ञापन

बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। बाइक के मालिक का पता लगाया जा रहा है। बाइक की सूचना देने वाले को पुलिस की ओर से फोन किए जाने पर कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी। - नरेंद्र राणा, शहर थाना यमुनानगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें