फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फसल अवशेष जलाने के केस शून्य करने के लिए अधिकारियों ने बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। एसडीएम जगाधरी अमित गुलिया ने मंगलवार काे अपने कार्यालय में कृषि विभाग, किसान यूनियन के पदाधिकारी, प्लाईवुड उद्योगों के प्रतिनिधि के साथ धान की फसल के बचे अवशेषों के प्रबंधन को लेकर व फसल अवशेष जलाने पर प्रतिबंध बारे बैठक ली। बैठक में उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को अवशेष जलाने के केसों को शून्य करने का लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम अमित गुलिया ने बताया कि फसल की आवक शुरू हो गई है और किसानों द्वारा फसल कटने के उपरांत फसल के बचे हुए अवशेषों को जलाया जाता है जो कि सरकार द्वारा प्रतिबंधित है। समय-समय पर इस बारे हिदायतें व दिशा निर्देश जारी किए जाते रहे हैं परंतु फिर भी किसान सरकार व जिला प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करते हैं।
एसडीएम बिलासपुर जसपाल सिंह गिल ने कहा कि पराली के धुएं से सांस व आंखों संबंधित अनेक बीमारियां भी पैदा होती है। धुएं से दुर्घटनाएं होने की संभावना भी रहती हैं। अतः सभी किसान फसल अवशेषों में आग न लगाकर कृषि यंत्रों के माध्यम से उनका उचित प्रबंधन करें। कृषि विभाग के उप निदेशक आत्मा राम ने बताया कि पिछले वर्ष जिले में कुल 116 गांवों में सेटेलाइट के माध्यम से फसल अवशेषों में आग लगने की 155 घटनाएं पाई गई थी। जुर्माना लगाना विभाग का उद्देश्य नहीं है, यह केवल इसलिए किया जाता है ताकि किसान इससे होने वाले नुकसान को समझे। इस वर्ष किसान फसल अवशेषों को आग न लगाएं। जिन 30 गांवों में दो से ज्यादा आग लगने की घटनाए पाई गई थी वह गांव येलो जोन में दर्शाए गए हैं। सहायक कृषि अभियंता डाॅ. विनीत जैन ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा चार वर्षाें से फसल अवशेष प्रबंधन कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस वर्ष लगभग 672 कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध करवाया जाएगा। मौके पर समर गुप्ता, भाकियू जिला प्रधान संजू गुंदियाना, सुभाष समेत अन्य उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें