फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एनएसयूआई ने प्रदर्शन कर फूंका पुतला फूंका

Wed, 25 Feb 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी अनाज मंडी में प्रदर्शन करते एनएसयूआई के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला सचिवालय के बाहर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष आर्यन गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान की गिरफ्तारी, एचपीएससी घोटाले और हरियाणा में बढ़ते नशे के मामलों को लेकर विरोध जताते हुए प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान आर्यन गुर्जर ने कपड़े उतारकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता नहीं है। आर्यन गुर्जर ने कहा कि यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान की गिरफ्तारी राजनीतिक द्वेष की भावना से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एचपीएससी से जुड़े मामलों में जवाब देने से बच रही है। साथ ही प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग नशे की चपेट में आ रहा है, लेकिन सरकार ठोस कदम नहीं उठा रही। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार ने संज्ञान नहीं लिया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें