यमुनानगर। जगाधरी के मटका चौक के पास स्थित मित्तल गारमेंट की दुकान से 13,800 रुपये रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना 21 फरवरी दोपहर करीब एक बजे की है। श्याम सुंदर पुरी कॉलोनी निवासी प्रियांशु मित्तल ने शहर जगाधरी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दुकान बंद कर बाहर गए थे। कुछ देर बाद लौटने पर उन्होंने देखा कि दुकान का गल्ला खुला पड़ा था और उसमें रखी नकदी गायब थी। प्रियांशु के अनुसार पता चला कि इंद्रजीत महाराज ने नकदी चोरी की है। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद