संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मछरौली में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य पूनम धीमान ने कहा कि एनएसएस समाज और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक सशक्त माध्यम है।
उन्होंने कहा कि एनएसएस का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को समाज की वास्तविक समस्याओं से जोड़ते हुए उन्हें जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनाना है। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे आत्मनिर्भर बनें और शिविर के दौरान श्रमदान, रचनात्मक गतिविधियों तथा सामुदायिक सेवा कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम अधिकारी मनोज वर्मा ने कहा कि शिविर के दौरान स्वयंसेवक नशा मुक्ति अभियान, मतदाता जागरूकता अभियान, स्वच्छता अभियान और प्लास्टिक मुक्ति अभियान जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देंगे। एनएसएस स्वयंसेवकों को सेवा के माध्यम से नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर प्रदान करता है, जिससे वे भविष्य में समाज के लिए बेहतर योगदान दे सकें। इस मौके पर सुलोचना रानी, कविता रानी, प्रदीप कुमार, मनदीप सिंह, अनुराधा आदि उपस्थित रहे।