फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अब दिल्ली जाने के लिए सात समय मिलेगी एसी बस

Mon, 27 May 2024 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो की सबसे ज्यादा कमाई वाले दिल्ली रूट पर एसी बस सेवा बढ़ा दी गई है। रूट पर पांच समय एसी बस थी, जिसे बढ़ाकर सात समय कर दिया गया है। इससे यमुनानगर से दिल्ली व रूट के बीच वाले ठहराव स्थलों से आने-जाने वाले यात्रियों को गर्मी में राहत मिली है।
यमुनानगर डिपो के रोडवेज बसों के नए शेड्यूल मुताबिक यमुनानगर बस स्टैंड से दिल्ली के लिए पहली एसी बस सुबह पांच बजे है। इसके बाद सात, 8.30, 9.50, 11.30, 13.25, 14.30 बजे दिल्ली के लिए बस है। इससे पहले पांच समय ही यमुनानगर से दिल्ली रूट पर एसी बस थी। इसमें बढ़ती गर्मी के मद्देनजर डिपो पर सबसे ज्यादा यात्रियों वाले रूट पर दो और एसी बसों के समय दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह दिल्ली रूट पर एसी व नॉन एसी बसों को मिलाकर कुल 29 समय हो गए हैं। इससे यात्रियों का यमुनानगर-दिल्ली आना जाना और आसान हो गया है। इसके अलावा यमुनानगर से चंडीगढ़ के लिए दो (7.35, 15.00 बजे) और यमुनानगर से गुरुग्राम (16.20 बजे) के लिए एक समय एसी बस हैं। जीएम रोडवेज संजय रावल ने कहा कि यात्रियों की मांग मुताबिक डिपो की बसों की सेवा दी जा रही है। आगे भी इसी तरह मांग अनुसार रूट व फेरे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें