संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। पॉलिटेक्निक दामला में बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता हुई। आयोजन कॉलेज के अप्लाइड साइंस विभाग ने किया। इसमें 25 विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कंप्यूटर विभाग की गरिमा व काजल ने पहला, सिविल विभाग की सृष्टि व कंप्यूटर विभाग की कीर्ति ने दूसरा व कंप्यूटर विभाग की महक व इलेक्ट्रिकल विभाग के केशव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मकता और नवाचार को प्रोत्साहित करना रहा। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना भी। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को रचनात्मकता कला दिखाने का मंच देती हैं। इससे विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता व संरक्षण की भावना भी विकसित होती है। ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों में सहयोग व टीम वर्क की भावना आती है। आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है।
प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों, प्रतिभागियों व विजेताओं को बधाई दी। साथ ही भविष्य में भी इसी उत्सव व नवाचार के साथ हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षकों व आयोजकों की भी सराहना की, जिन्होंने गतिविधि को सफलतापूर्ण आयोजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि सेठ जयप्रकाश पॉलिटेक्निक दामला हमेशा से बच्चों के प्रति समर्पण व उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम का समापन प्रशंसा पत्रों व पुरस्कार के वितरण के साथ हुआ।