फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अब पीपी किट में काम करेंगे निगम के सफाई कर्मचारी

Wed, 12 Mar 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए नगर निगम प्रयासरत है। निगम की ओर से जहां सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वही सफाई कर्मियों की सुरक्षा पर भी ध्यान है। सफाई कर्मचारी सुरक्षित व स्वस्थ रहे, इसके लिए निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर सफाई कर्मचारियों को पीपी किट दी गई है।
पीपी किट में रिफ्लेक्टर जैकेट, दस्ताने व अन्य सामान है। अब सफाई कर्मचारी पीपी किट पहनकर सफाई करते नजर आएंगे। किट पहनकर रात के समय सफाई करते समय हादसों का भी खतरा नहीं रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान में रखते हुए कर्मियों को गंदगी उठाने के लिए हाथों में दस्ताने पहनने के लिए दिए गए है। नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर मंगलवार को सीएसआई सुनील दत्त ने जोन दो के वार्ड नंबर 12 से 22 में कार्यरत सफाई कर्मियों को पीपी किट दी। इसी तरह जोन एक के वार्ड एक से 11 तक के सफाई कर्मियों को सीएसआई हरजीत सिंह द्वारा पीपी किट दी जानी है। निगम आयुक् ने कुछ दिन पहले अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें सभी सफाई कर्मचारियों को पीपी किट देने के निर्देश दिए थे। उन्होंने बताया कि हमारे सफाई मित्र अर्थात सफाई कर्मी दिनभर गंदगी में काम करते है।
विज्ञापन

गंदगी को हाथों से साफ करते है। रात के समय सड़कों की सफाई करते है। उनकी सुरक्षा व स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सभी को पीपी किट दी जाए। इसके अलावा सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। कर्मचारियों को रिफ्लेक्टर लगी जैकेट और दस्ताने दिए किए। इसके बाद जोन दो के सफाई कर्मचारियों की सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराई गई। जांच में सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य सही मिला।
विज्ञापन

निगमायुक्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारी दिनभर धूल मिट्टी में काम करते है। इसलिए उनकी सुरक्षा के साथ साथ उनके स्वास्थ्य पर ध्यान देना भी जरूरी है। सफाई कर्मचारियों की समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराई जाए। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि शहर को सुंदर, साफ व स्वच्छ बनाने में सहयोग दें। अपने शहर को साफ बनाए रखने के लिए खुले में कचरा न फेंके। कचरा केवल डोर टू डोर वाहनों में ही अलग अलग करके डाले। सफाई कर्मचारियों का सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें