यमुनानगर। जिला सचिवालय के सभागार में वीरवार को सीईओ जिला परिषद ब्रह्मप्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित समाधान शिविर में छह शिकायतें प्राप्त हुईं। सभी शिकायतें निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेज दी गईं।
गोलनी निवासी पवन कुमार ने महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत 100 वर्ग गज के प्लॉट का नंबर आवंटित करने, थाना छप्पर निवासी अजमेर ने कानूनी कार्रवाई करने तथा मुकारबपुर निवासी मोहम्मद सादिक ने बीडीपीओ कार्यालय से आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना उपलब्ध करवाने की मांग रखी। इसी तरह कैल निवासी सूरजपाल ने ट्यूबवेल के पास बिजली की तारें ठीक करवाने और मुकारबपुर निवासी मोहम्मद फारूख ने बिजली का मीटर लगवाने की शिकायत दी।