यमुनानगर। शराब गोदाम पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को 15 दिन बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस अब तक शूटरों को पकड़ना तो दूर, उनकी पहचान तक नहीं कर पाई। पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार दबिश देने की बात कह रही है।
जानकारी के अनुसार 11 मार्च को पुलिस मंगलवार को जगाधरी बस स्टैंड के पास शराब गोदाम पर फायरिंग हुई थी। जिसमें गोली लगने से गोदाम पर तैनात सुरक्षाकर्मी घायल हो गया था। वारदात के बाद गैंगस्टर नोनी राणा ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। वारदात के बाद से ही पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार शूटरों की तलाश कर रही हैं। 15 दिन बीतने के बावजूद भी पुलिस शूटरों तक नहीं पहुंच पाई। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई। पूछताछ में भी फायरिंग करने वालों का कोई सुराग नहीं लग सका। उधर, एएसपी सृष्टि गुप्ता का कहना है कि लगातार जांच की जा रही है। जांच में कुछ तथ्य सामने आए हैं। जल्द ही इस मामले में आरोपियों को काबू किया जाएगा।