फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्य दूतावास हमला मामला: हरियाणा-पंजाब में 14 जगह एनआईए के छापे, यह की कार्रवाई

Wed, 22 Nov 2023 03:15 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़

सार

यमुनानगर में ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करने वाले के घर से टीम कागजात व लैपटॉप ले गई। कुरुक्षेत्र में मिठाई विक्रेता के प्रतिष्ठान और घर को खंगाला गया।
विज्ञापन
यमुनानगर में एनआईए की रेड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के सान फ्रांसिस्को में इस साल की शुरुआत में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हुए हमलों की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब व हरियाणा में 14 ठिकानों पर छापा मारा है। एनआईए प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को टीमों ने पंजाब के मोगा, जालंधर, लुधियाना, गुरदासपुर, मोहाली व पटियाला और हरियाणा के कुरुक्षेत्र व यमुनानगर में दबिश दी। विदेश में भारत विरोधी गतिविधियों की संगठित साजिश को तोड़ने की मुहिम के तहत एजेंसी ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


यमुनानगर शहर में गुरु नानक खालसा कॉलेज रोड स्थित ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करने वाले मेजर सिंह के घर पर एनआईए की टीम ने दबिश दी। टीम ने चार से पांच घंटे तक चली जांच में परिवार के लोगों से पूछताछ की और पूरे घर की तलाशी ली।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में एनआईए ने मिठाई विक्रेता के प्रतिष्ठान को खंगाला

जांच एजेंसी घर से कुछ दस्तावेजों के अलावा लैपटॉप भी ले गई है। बताया जा रहा है कि मेजर सिंह का एक रिश्तेदार अमेरिका में रहता है और वह किसी मामले में वांछित है। सूत्रों के अनुसार अमेरिका से कोई पेमेंट यहां ट्रांसफर हुई है। उसके बारे में टीम पूछताछ करने आई थी।

कुरुक्षेत्र में सलारपुर रोड पर अनाज मंडी के समीप मिठाई की दुकान चलाने वाले रेशम सिंह के घर और प्रतिष्ठान पर एनआईए की टीम ने दबिश दी। सुबह करीब साढ़े छह बजे पहुंची टीम ने करीब ढाई घंटे तक तलाशी अभियान चलाया और परिवार के लोगों से पूछताछ की। रेशम सिंह करीब 15 वर्षों से मिठाई की दुकान चला रहे हैं। दुकान के ऊपर ही उनकी रिहायश है। जांच टीम ने विदेशी फंडिंग को लेकर उनसे और परिवारीजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें