फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भाई के घर की दीवार तोड़कर की चोरी भतीजों पर आरोप

Thu, 27 Mar 2025 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यासपुर। खंड के गांव भील छप्पर में दिवंगत हुकम चंद के घर की दीवार तोड़कर कमरे में पड़ा सामान चोरी कर लिया। उसकी बहनों ने अपने भतीजे पर चोरी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब चोरी करने के बारे में आरोपी से पूछा गया तो उल्टा उसने धमकी दी। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दयाली, परमाली, सुनहरी, कृष्णा देवी व रेशमी देवी ने बताया कि वह गांव भील छप्पर से फत्तू राम की लड़कियां है। उनकी कुछ साल पहले शादी हो गई थी। हमारे तीन भाई पाला राम, मालजी राम व हुकम चंद है। पिता की रिहायशी जमीन थी। वह हमने अपने तीनों भाईयों को समान रूप से बांट दी। जिसमें सबसे बड़े भाई पाला राम ने अपने हिस्से की जमीन बेच दी थी और वह गांव से बाहर रह रहा है। छोटे भाई हुकुम चंद के पास कोई औलाद नहीं हुई। जब-जब भी वह बीमार हुआ या किसी परेशानी में हुआ तो उसकी देखभाल दवा-दवाई उसकी बहनों के द्वारा की गई।
उन्होंने बताया कि तीन-चार साल पहले बीमारी के कारण ही उनकी मौत हो गई थी। अब उसकी धर्मपत्नी की भी मृत्यु हो गई है। उन्होंने बताया कि हमारे भतीजे ने छोटे भाई हुकम चंद व उसकी पत्नी के मरने के बाद उसके घर में दीवार तोड़कर उसमें रखा सामान चोरी कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें