बिलासपुर नर्सरी का निरीक्षण करते डीसी पार्थ गुप्ता। डीआईपीआरओ
व्यासपुर। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बुधवार को व्यासपुर नर्सरी का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम बिलासपुर जसपाल सिंह गिल, उप-वन संरक्षक विरेंद्र सिंह व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त पार्थ गुप्ता को उप-वन संरक्षक विरेंद्र सिंह ने नर्सरी में उगाए गए पौधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बिलासपुर नर्सरी में शीशम, जामून, अर्जुन, बेहड़ा, हडक़, सफेदा, नींबू, पीलखन, जमोया, आंवला, गुलाब, आम, अमरूद, इमली, चांदनी, इत्यादि पौधे उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि जिले का कुल क्षेत्रफल 1756 वर्ग किलोमीटर है। इसमें से केवल 22888.48 ही वन भूमि है जो कि कुल क्षेत्र का 13.3 प्रतिशत है। उन्होंने किसानों को जल शक्ति अभियान से जुड़ने की अपील की। संवाद