फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे का हत्यारा चाचा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने भतीजे के हत्यारे एवं उम्रकैद में सजायाफ्ता कैदी त्रिवेंद्र उर्फ टीटू को करीब गिरफ्तार किया है। दोषी त्रिवेंद्र ने 28 अक्तूबर 2002 को सेक्टर 18 की हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी रवि की गला रेत कर हत्या की थी। सेशन कोर्ट ने 10 जून 2004 को उसे उम्र कैद सुनाई थी। वह करीब सात साल जेल में रहा। इसके बाद हाई कोर्ट से जमानत पर बाहर आकर फरार हो गया था।
सेक्टर 17 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामफल ने बताया कि त्रिवेंद्र उर्फ टीटू को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया था। टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर दलबीर सिंह व हेड कांस्टेबल कर्मवीर सिंह ने उसे बैंक कालोनी के मोती बाग से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान पता चला कि त्रिवेंद्र फरार होने के बाद पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग ठिकानों पर रहा। इन दिनों वह बिजली का काम कर रहा था और मोती बाग कालोनी में रह रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रामफल ने बताया कि मृतक रवि के भाई रोहित ने 28 अक्तूबर 2002 को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वे तीन भाई थे। उसके पिता की मौत करीब 13 साल पहले हो चुकी थी। चाचा त्रिवेंद्र उर्फ टीटू उनके साथ रहता था। रोहित का आरोप था कि उसके चाचा त्रिवेंद्र उर्फ टीटू ने जेवरात चोरी कर लिए थे। छोटे भाई रवि को जब इस बात का पता चला तो उसने उससे बात की। चाचा उससे बहस करने लगा था। तब त्रिवेंद्र ने रवि के गले पर चाकू से वार किए। जिससे रवि की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर जगाधरी पुलिस ने 28 अक्तूबर 2002 को त्रिवेंद्र उर्फ टीटू के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। सेशन कोर्ट ने 10 जून 2004 कोउसे उम्र कैद सुनाई थी। वह करीब सात साल जेल में रहा। इसके बाद हाईकोर्ट से जमानत पर आ गया। कोर्ट ने कहा था कि अगले 6 महीने तक उसे थाना में हाजिरी लगवानी है। आरोपी ने तीन माह तक तो हाजिरी लगवाई और उसके बाद फरार हो गया। तब से पुलिस उसकी तलाश में थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें