फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकृति का संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी : सीएम

Mon, 27 Jul 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण करते सीएम नायब सैनी व अन्य। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को नशे से जंग-यमुनानगर के संग कार्यक्रम के बाद पुलिस लाइन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पौधे केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की अमूल्य धरोहर हैं। प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और जनभागीदारी से हरियाणा को अधिक हरित बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन परिसर में विशेष अभियान के तहत करीब 1500 पौधे लगाए जाएंगे। इस अभियान में डीएवी स्कूल पुलिस लाइन के विद्यार्थियों ने भी योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर पुलिस शहीद स्मारक पहुंचकर बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीरों का बलिदान देशवासियों को राष्ट्र सेवा, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, उपायुक्त प्रीति, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें