फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बर्फ से जमे पहाड़, पारा कम होने से बढ़ी ठिठुरन

Thu, 02 Jan 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले के साथ लगते उत्तराखंड के पहाड़ बर्फबारी से जम गए हैं। ऐसे में मैदानी क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है। जिसका असर दिनचर्या के साथ साथ स्वास्थ्य पर भी पढ़ रहा है।
विज्ञापन

सर्दी बढ़ने से अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। वहीं हार्ट और सांस के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो गई है। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सर्दी के मौसम में कुछ एहतियात बरतने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
एक सप्ताह से लगातार सर्दी बढ़ रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया है। लगातार गिर रहे तापमान के कारण नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। चिकित्सकों की माने तो सर्दी में हृदय, सांस, बीपी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में इन मरीजों को बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

रोजाना दवाई लेने के साथ ही कुछ नियमों का भी पालन करना होगा। सर्दी की वजह से सांस की नली में सिकुड़न आ जाती है, जिससे सांस लेने में काफी परेशानी होती है। छाती में सीटी की आवाज आती है। सुबह और शाम के समय सांस के मरीजों को सर्दी से बचना चाहिए। आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलें।
डॉ. अनुज मंगला ने बताया कि सर्दी में बीपी बढ़ता और ब्रेन हैमरेज व हार्टअटैक आने की संभावना रहती है। इन मरीजों को नियमित बीपी की दवा लेनी चाहिए। डिप्रेशन, डायबिटीज के मरीजों, मोटे लोगों और व्यायाम न करने वाले लोगों को भी हार्टअटैक व ब्रेन हैमरेज का खतरा ज्यादा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें