फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शराब ठेकेदार के चचेरे भाई की मौत

Thu, 02 Jan 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शराब ठेकेदार के चचेरे भाई की बुधवार सुबह संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक का शव ट्यूबवेल पर फंदे पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। परिजनों का कहना है कि मृतक काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

छप्पर थाने के गोलनी गांव में शराब ठेकेदार रिंकू राणा के चचेरे भाई 25 वर्षीय लक्की राणा ने संदिग्ध हालत में बुधवार सुबह खेत में लगे ट्यूबवेल के पास गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह के समय जब परिजन वहां पर पहुंचे तो उसका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही छप्पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
उधर, परिजनों का कहना है कि लक्की काफी समय से मानसिक रूप से तनाव में था। इसी तनाव के कारण उसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें