फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर 90 करोड़ से अधिक का कारोबार

विज्ञापन
बाजार में खरीदारी करते लोग व भीड़। - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। इस बार धनतेरस पर मंगलवार को जमकर धनवर्षा हुई। लोगों ने जमकर खरीदारी की। शॉपिंग की। इससे 90 करोड़ रुपये से अधिक कारोबार हुआ। देखने में यह आया कि बर्तन से लेकर व्हीकल के शोरूम व इलेक्ट्रानिक दुकानों पर लोगों की भीड़ दिखी। कोरोना का खौफ जैसे लगा खत्म हो गया है। धनतेरस ने लोगों को अबकी पूरी तरह से शॉपिंग करने का मौका दिया। लोग ने भी उत्साह के साथ खरीदारी की। हालात यह दिखे की दोपहर बाद बाजारों में तिल रखने तक की जगह नहीं थी। वहीं इसका असर सड़क जाम पर भी पड़ा। रेलवे स्टेशन चौक, वर्कशाप रोड, जगाधरी के प्रमुख बाजारों में जाम लगा रहा। इसलिए दिनभर लोग सड़कों पर जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन

यमुनानगर के जगाधरी में बनी बर्तन नगरी में जमकर बर्तन बिके। बर्तन बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों की चहलकदमी थी। दोपहर से शाम तक काफी बढ़ गई। इसके चलते रास्तों से पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। पूरा दिन बाजार में जाम के हालात रहे। जगाधरी के बर्तन कारोबारी सुंदर लाल बतरा के मुताबिक एल्यूमीनियम के बर्तनों की मांग पहले कम थी, लेकिन बढ़ गई है। इस बार कई प्रकार के डिजाइनदार बर्तन आए हैं। स्टील के बर्तनों की जमकर खरीदारी हुई। पीतल के भी बर्तन लोगों को खूब भाए।
ऑटो मोबाइल एजेंसी के जितेंद्र आहूजा ने बताया कि इस बार धनतेरस पर भारी मात्रा ने उनकी एजेंसी से दो पहिया खरीदें हैं। जहां पहले पूरे माह में 100 बाइक ही बेच पाते थे वहीं इस बार धनतेरस पर एक ही दिन में 100 से अधिक बाइक बेची गई तथा काफी संख्या में अन्य वाहन को फाइनेंस भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें