जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के बिजली मंत्री अनिल विज करते हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से उनकी बैठकों में उपस्थिति नियमित नहीं रही है। बीते तीन माह में वह केवल पिछली बार ही समिति की बैठक लेने के लिए यमुनानगर पहुंचे थे।
जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक आज दोपहर 12 बजे जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक को लेकर इस बार प्रदेश के बिजली मंत्री अनिल विज के पहुंचने पर संशय बना हुआ है। प्रशासन की ओर से जारी की गई बैठक संबंधी सूचना में इस बार मंत्री अनिल विज के शामिल होने का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि बैठक की अध्यक्षता इस बार मंत्री की बजाय डीसी प्रीति या जनप्रतिनिधि की ओर से की जा सकती है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के बिजली मंत्री अनिल विज करते हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से उनकी बैठकों में उपस्थिति नियमित नहीं रही है। बीते तीन माह में वह केवल पिछली बार ही समिति की बैठक लेने के लिए यमुनानगर पहुंचे थे। जब भी मंत्री अनिल विज बैठक में शामिल होते हैं तो शिकायतकर्ताओं और आमजन की अधिक भीड़ को देखते हुए बैठक का आयोजन महाराजा अग्रसेन कॉलेज, जगाधरी में किया जाता रहा है। वहीं, इस बार बैठक जिला सचिवालय के सभागार स्थित कमरा नंबर-203 में रखी गई है। इससे भी मंत्री के दौरे को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
प्रशासन की ओर से बैठक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपायुक्त प्रीति ने जिले के सभी विभागाध्यक्षों और जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्यों को निर्धारित तिथि और समय पर बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। बैठक में समिति के समक्ष रखी गई शिकायतों पर चर्चा होने और संबंधित विभागों से उनकी कार्रवाई की जानकारी लिए जाने की संभावना है।