फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 सप्ताह में रुपये ढाई गुणा करने का लालच देकर ड्राइवर से ठगे 45 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
50 सप्ताह में रुपये ढाई गुणा करने का लालच देकर अंबाला की कल्याण लाइफ केयर नाम की कंपनी ने गढ़ी गौसाई निवासी रविंद्र से 45 लाख रुपये ठग लिए। कंपनी ने पहले रविंद्र को कंपनी का एजेंट बनाया। इस दौरान रविंद्र ने अपने रिश्तेदारों के रुपये भी कंपनी में निवेश करवा दिए। लेकिन निर्धारित समय में कंपनी द्वारा रुपये ढाई गुणा नहीं किए गए। न ही कमीशन मिला। जिसपर रविंद्र ने शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने रविंद्र की शिकायत पर कंपनी के डायरेक्टर व उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गढ़ी गोसाई निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि वह सरस्वती नगर निवासी अक्षय अग्रवाल के पास ड्राइवरी का काम करता है। वर्ष 2017 में उसकी मुलाकात थाना छप्पर में कल्याण लाइफ केयर के डायरेक्टर पवन कुमार व उनकी पत्नी नम्रता श्रीवास्तव से हुई। दोनों ने उसे बताया कि उनकी कंपनी आयुर्वेदिक दवाईयों व हेल्थ केयर, ब्यूटी केयर का उत्पाद भी तैयार कर रहे हैं। यह कंपनी भी 2015 से पंजीकृत है। कंपनी के साथ कार्य करने के लिए आरोपियों ने वेबसाइट पर डाले दस्तावेज व प्रोडक्ट के बारे में बताया। इसके साथ ही प्रोडक्ट की बिक्री पर कमीशन दिए जाने का भी लालच रविंद्र को दिया। वह उनकी बातों में आकर कार्य करने लगा। कंपनी के साथ अन्य लोगों को जोड़ने पर अधिक कमीशन देने का लालच दिया गया। रविंद्र को कहा गया कि वह मोटी रकम लगाए। इसका ढाई गुणा पैसा 50 सप्ताह में मिलेगा। इस तरह से आरोपियों ने डेढ़ लाख रुपये ले लिए। मार्च में उन्हें कुछ पैसे कमीशन के तौर पर भी मिल गए। जिस पर उसने अपने परिचितों व रिश्तेदारों का पैसा भी कंपनी में निवेश करवा दिया। इस तरह से करीब 45 लाख रुपये जमा करवा लिए। यह पैसा रविंद्र ने ही अपने रिश्तेदारों से लेकर कंपनी में जमा करवाया। अब न तो कंपनी से कमीशन मिला और न ही रकम वापस हुई। तय समय के बाद जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी उन्हें धमकी देने लगे। जिस पर पीड़ित ने एसपी को शिकायत दी थी। एसपी ने छप्पर थाना पुलिस को मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिए। जिस पर पुलिस ने कंपनी के डायरेक्टर पवन कुमार व उनकी पत्नी नम्रता श्रीवास्तव पर धोखाधड़ी का केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन

छप्पर एसएचओ ललित कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें