फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवीं कक्षा की छात्रा से छेड़खानी, पिता ने विरोध जताया तो पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना छप्पर क्षेत्र के एक गांव में 11वीं कक्षा के छात्र ने नौवीं कक्षा की छात्रा से स्कूल में आते जाते छेड़खानी की। नाबालिग बेटी से छेड़खानी करने का जब उसके पिता ने विरोध जताने पर आरोपी किशोर ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उस पर तलवारों, गंडासियों व रॉड से हमला कर दिया। बचाने आए छात्रा के अन्य परिजनों से भी मारपीट की। इसमें पीड़ित छात्रा के पिता समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में आरोपी पक्ष के सात लोगों को नामजद करते हुए छह अन्य पर पोक्सो एक्ट, छेड़खानी, मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 14 साल की लड़की क्षेत्र के एक स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। उनके गांव का ही एक लड़का उसी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता है। आरोप है कि वह लड़का पिछले 20-25 दिनों से उसकी बेटी को परेशान कर रहा है। आरोपी आते जाते उसकी बेटी से छेड़खानी करता है। उन्होंने कई बार उसके परिजनों को उसकी हरकतों के बारे में बताकर ऐसा करने से मना किया। लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। 20 मार्च की शाम को वह अपने घर पर था। जबकि उसकी बेटी खेत में बरसीन काट रही थी। तभी आरोपी उसकी बेटी के साथ छेड़खानी करने लगा। उसकी बेटी ने शोर मचाया। शोर सुनकर वह बेटी के पास पहुंचा तो आरोपी उसे देखकर फरार हो गया। इसी रंजिश में देर शाम करीब साढ़े छह बजे आरोपी अपने भाई नरेंद्र, मनीष, मां ममता, पिता रणवीर सिंह, विशु, रमन व आधा दर्जन अन्य साथियों के साथ उनके घर में घुस गए। आरोपियों के हाथों में तलवार, रॉड, गंडासी, डंडे व अन्य हथियार थे। आरोपियों ने आते ही उन पर हमला कर दिया। उन्हें बचाने आए उसकी पत्नी, दो भाई व अन्य परिजनों पर भी आरोपियों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। अन्य परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी एएसआई मेनका का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें