संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बस स्टैंड पर बैठी महिला के बैग से मोबाइल और दो हजार 70 रुपये चोरी हो गए। महिला के बेटे दामुपुरा खुर्द निवासी मुकेश की शिकायत पर शहर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
दामुपुरा खुर्द निवासी मुकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मां जरनैलो देवी उसकी बहन के गांव चगामा में रहती है। उसकी मां 25 अप्रैल को बहन के घर से उनके घर आ रही थी। बस स्टैंड पर उनकी मां बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान उसकी मां को प्यास लगी। उसकी मां वहां पर बैठी महिला अपने बैग का ध्यान रखने के लिए बोलकर पानी पीने चली गई।
जब उसकी मां वापस आई तो बैग की चेन खुली हुई थी। तभी उनकी बस आ गई। बैग की चेन पर नजर बस में बैठने के बाद गई। जब उसकी मां ने बैग की जांच की तो उसमें से मोबाइल गायब था। इसके अलावा उसमे रखे 2070 रुपये भी नहीं थे। उन्हें शक है कि जिसको बैग की जिम्मेदारी दी थी, उसने ही बैग से सामान चोरी किया है। पुलिस ने अज्ञात महिला पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।