संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला पुलिस ने शनिवार को आपराधिक मामलों में लिप्त आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में लिप्त रहे 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने आबकारी अधिनियम के तहत चार मुकदमे दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध देशी शराब की 41 बोतल बरामद की। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने अवैध देशी शराब की 10 बोतल, थाना गांधी नगर की पुलिस टीम ने अवैध देशी शराब की 10 बोतल, पुलिस चौकी बुड़िया गेट की टीम ने अवैध देसी शराब की 10 बोतल बरामद की।
वहीं पुलिस चौकी हमीदा की टीम ने अवैध देसी शराब की 11 बोतल बरामद की। जिला की अपराध शाखा -2 की टीम ने की टीम ने शस्त्र अधिनियम के तहत एक मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया। इस दौरान जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने 12 पीओ व बेल जंपरों को गिरफ्तार किया।