फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यमुना नहर से मिला लापता युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर से रविवार देर शाम सुखपुरा पुल के पास एक युवक का शव बरामद किया गया। गोताखोर सुखराम व राजीव ने शव को बाहर निकाला। सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। मृतक युवक की पहचान जोड़ियो की जैन कॉलोनी निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
गोताखोर सुखराम व राजीव ने बताया कि मृतक संदीप (22) मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। वह जोड़ियो के नजदीक जैन कॉलोनी में रहता था और दामला स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता था। वह शराब पीने का आदी था। सोमवार को वह बिना बताए घर से चला गया थ। बताया जा रहा है कि इसके बाद वह सहारनपुर रोड स्थित पश्चिमी यमुना नहर के पुल से कूद गया था। तब से उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोताखोर सुखराम ने बताया कि रविवार देर शाम उन्हें सूचना मिली थी कि सुखपुरा गांव के पुल के नजदीक पश्चिमी यमुना नहर में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे। उसने अपने साथ राजीव के साथ मिलकर नहर से शव को बाहर निकाला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचित किया। परिजन मौके पर पहुंचे और संदीप की पहचान की। उन्होंने बताया कि संदीप शराब पीने का आदी था। शराब के नशे में वह घर से चला गया था और नहर में कूद गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें