फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से लापता राजेश का हमीदा हेड से शव बरामद

विज्ञापन
Missing Rajesh's body recovered from Hamida Head for five days - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। पांच दिन से लापता गांव गलोली निवासी राजेश कुमार का शव बृहस्पतिवार को हमीदा हेड से बरामद हुआ है। जबकि उसकी एक्टिवा रविवार को हेड पर खड़ी मिली थी। जिसकी तलाश करतेे हुए परिजन हेड पर पहुंचे थे लेकिन तब राजेश का कुछ अता पता नहीं चला था। परंतु वीरवार को सुबह किसी ने हमीदा हेड पर एक शव को पानी में उतराता हुआ देखा। उसने तुरंत हमीदा पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर जाकर कर्मचारियों ने जाकर गोताखोर राजीव कुमार को बुलाकर शव को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाने के लिए मृतक राजेश के परिजनों को बुलाया, उन्होंने मौके पर आकर उसकी पहचान की लेकिन राजेश का शव देखकर परिजनों ने हंगामा कर दिया। आरोप है उसके ससुरालवालों ने उससे मारपीट कर उसे नहर में फेंका होगा। फिलहाल पुलिस ने मामले में परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एक्टिवा लेकर निकला था भाई
मृतक के बड़े भाई सुशील कुमार ने बताया कि उसका भाई राजेश रविवार को अपनी एक्टिवा लेकर घर से चला गया था। वह मजदूरी करता था। इसलिए परिजनों ने सोचा की वह काम पर जा रहा है। परंतु देर रात तक वह घर नहीं लौटा। उसके पास मोबाइल भी नहीं है। इसलिए उससे किसी की बात नहीं हो पाई। सुशील कुमार ने बताया कि राजू की शादी करीब दो साल पहले रादौर के गांव छारी का माजरा में हुई थी। राजू की पत्नी करीब दो माह पहले झगड़ा करके अपने घर चली गई थी। परिजनों ने राजेश की ससुराल में भी पता किया परंतु उन्होंने कहा कि राजू वहां पर नहीं आया। सुशील के मुताबिक राजेश अपने ससुराल में मौजूद था उनके जानकारों ने बताया है। आरोप है उसके ससुराल वालों ने ही राजेश से मारपीट कर उसे नहर में फेंका होगा। उधर, जब परिजनों को राजेश का शव नहर से मिलने की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे और परिजनों ने हंगामा कर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें