फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दो दोस्तों ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सहारनपुर के एक गांव में शादी में गई एक नाबालिग लड़की का दो दोस्तों ने वीडियो बना लिया। एडिट कर आरोपियों ने अश्लील वीडियो बना लिया। आरोप है कि वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी युवक ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर किशोरी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी युवक व उसके दोस्त के खिलाफ छह पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
सदर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय लड़की ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के एक गांव में 11 नवंबर को शादी में गई थी। शादी में उस गांव गौरव व संदीप भी थे। शादी के बाद वह अपने घर आ गई। इस दौरान आरोपी गौरव संदीप भी उसका पीछा करते हुए उनके घर के बाहर आ गए। आरोपी उस पर गलत नजर रखने लगे। एक दिसंबर को जब वह किरयाने की दुकान पर सामान लेने के लिए गई तो आरोपियों ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसे कहा कि उन्होंने शादी में उसकी वीडियो बनाया था और उसे एडिट कर उसकी अपने साथ अश्लील वीडियो बनाया है। यदि उसने उनकी बात नहीं मानी तो वह उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। यह बात सुनकर वह डर गई।
विज्ञापन

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने उसे रात 11 बजे पांसरा फाटक के पास बुलाया। वह रात को पांसरा फाटक के पास गई तो आरोपी गौरव व उसका दोस्त संदीप उसे खींचकर झाड़ियों में ले गया। वहां आरोपियों ने उसके दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी संदीप ने उनकी अश्लील वीडियो बनाया। आरोपियों ने इस बारे में किसी को कुछ बताने पर वीडियो भी वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन

परेशान होकर उसने अपनी भाभी को आपबीती सुनाई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। महिला थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों गौरव व संदीप के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले में दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें