फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मिड-डे-मील वर्कर्स ने फूंका शिक्षामंत्री का पुतला

Fri, 19 Jun 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला सचिवालय के सामने ​शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकतीं मिड-डे मील वर्कर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। मांगों को लेकर मिड-डे-मील वर्कर्स यूनियन ने वीरवार को जिला सचिवालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान वर्कर्स ने शिक्षामंत्री का पुतला फूंका। यूनियन ने आरोप लगाया कि 12 जनवरी को पंचकूला में हुई राज्यस्तरीय रैली के बाद मानी गई मांगों को अब तक लागू नहीं किया गया है। इसके विरोध में यूनियन ने आंदोलन को तेज करने की घोषणा की है।

यूनियन नेताओं ने कहा कि मिड-डे-मील योजना को करीब 30 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन वर्करों को केवल सात हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा है। कई-कई महीनों तक भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्दी का पैसा भी नहीं दिया जा रहा और मानदेय में कटौती की जा रही है।
विज्ञापन


वर्करों ने मांग की कि उन्हें वर्ष के 12 माह का वेतन दिया जाए और न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया जाए। इसके साथ ही सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने, रिटायरमेंट पर दो लाख रुपये तथा मृत्यु की स्थिति में पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने की मांग उठाई गई। हटाई गई कुकों को दोबारा नियुक्त करने और प्रत्येक माह की सात तारीख तक मानदेय जारी करने की भी मांग की गई।
विज्ञापन


यूनियन नेताओं ने बताया कि चार अगस्त को मुख्यमंत्री के गृह जिला कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय रैली आयोजित की जाएगी। उसी दिन से मुख्यमंत्री आवास पर लगातार पड़ाव डालकर आंदोलन चलाया जाएगा। इसके बाद 10 अगस्त को जिला स्तर पर जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। इससे पहले अनाज मंडी गेट पर जिला उपप्रधान शिमला देवी की अध्यक्षता में जनसभा आयोजित की गई सभा को सीटू के राज्य पदाधिकारी सतपाल सैनी, रोशन लाल, शर्बती देवी सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। प्रदर्शन में मीनाक्षी, उषा, रेखा, प्रकाश कौर, चंद्रपाल, माया, अनीता, बाला देवी भाग लिया।

जिला सचिवालय के सामने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकतीं मिड-डे मील वर्कर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें