फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सेवा और त्याग का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सीवन नगर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शशि भूषण ने कहा कि संघ केवल एक संगठन नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की भावना का जीवंत उदाहरण है।
1925 से लेकर आज तक संघ ने शिक्षा, सेवा, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति के क्षेत्र में अनथक योगदान दिया है। गांव-गांव और गली-गली चल रही शाखाएं आने वाली पीढ़ियों को अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के संस्कार देती हैं। इसके बाद संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक शशि भूषण व अशोक गोयल ने संगठन की सौ वर्षों से चलती सेवा, त्याग, तपस्या व संस्कारों से भरी यात्रा पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपील भी की। शशि भूषण और अशोक गोयल ने कार्यक्रम में संघ के शैक्षिक व सामाजिक कार्यक्रमों, जनजागरण गतिविधियों तथा स्थानीय स्तर पर किए जा रहे सेवा प्रयासों का विस्तृत उल्लेख किया। उन्हाेंने कहा कि संघ का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार नहीं बल्कि सामाजिक चेतना का प्रसार है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संघ गीत, बौद्धिक प्रतियोगिता तथा शाखा प्रदर्शन आयोजित किए गए, जिनमें नगर के सभी स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में हिस्सा लेकर एकजुटता और अनुशासन का परिचय दिया। शाखा प्रदर्शन में तैराकी, व्यायाम और सामूहिक ध्येय प्रदर्शन जैसी गतिविधियां शामिल रहीं जबकि बौद्धिक मंच पर युवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें